मानवीय क्रियाओं से ओजोन परत को हो रही है क्षति: प्रो. दिलीप
दरभंगा, सितम्बर 12 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। वायुमंडल में ओजोन की मात्रा बहुत कम है। फिर भी यह मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ कृषि और पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पृथ्वी की अधिकांश ओजोन समताप मंडल में पाई जाती है, जो सतह से 10 किलोमीटर से अधिक ऊपर स्थित वायुमंडल की परत है। लनामिवि के पीजी रसायन शास्त्र विभाग में मनाये जा रहे ओजोन सप्ताह का उद्घाटन करते हुए रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सह विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। प्रो. चौधरी ने कहा कि वायुमंडलीय ओजोन का लगभग 90 प्रतिशत भाग समताप मंडल की ओजोन परत में समाहित है, जो पृथ्वी की सतह को सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। कुछ मानवीय क्रियाकलापों के कारण ओजोन परत को क्षति पहुंच रही है। ओजोन परत में छिद्रों का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.