मानविकी संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बताए सफलता के सूत्र
बरेली, अगस्त 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानविकी एवं उन्नत समाज विज्ञान संकाय में गुरुवार को स्नातक व परास्नातक के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. आशुतोष प्रिय ने कहा कि युवा भारत की वास्तविक ऊर्जा हैं। विकसित भारत के लिए अंकों से अधिक गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए और किसी का अंधानुकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पांच आवश्यक कौशल और सफलता के सूत्र भी बताए। क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए गंभीरता और कठिन परिश्रम को जरूरी बताया। यह भी पढ़ें- मेहनत और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील प्राचीन इतिहास एवं संस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.