मानविकी विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का आधार : प्राचार्य
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, संवाददाता। शिया पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं और मानविकी विषयों के अध्ययन के बाद करियर के अवसरों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. सै. शबीहे रजा बाकरी ने कहा कि मानविकी विषयों के अध्ययन से विद्यार्थियों में समाज को समझने की क्षमता विकसित होती है। इन विषयों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी चुनते हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए। वित्त अधिकारी डॉ. एमएम एजाज अब्बास ने कहा कि महाविद्यालय के खतीब-ए-अकबर पुस्तकालय में एक लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को केवल अच्छे अंक हासिल करने के बजाय अपनी प्रतिभा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.