मानवाधिकार हमारा मूलभूत और कानूनी अधिकार
छपरा, जून 27 -- छपरा। मानवाधिकार हमारे भारतीय संविधान का मूलभूत और कानूनी अधिकार है जो प्रत्येक व्यक्ति को केवल इंसान होने के नाते जन्म से प्राप्त है। यह अधिकार व्यक्ति की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उक्त बातें मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कही। वे यहां मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की सारण जिला इकाई के गठन एवं संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित स्थापना समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये थे। डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता तथा अंशिका कुमारी के संचालन में कार्यक्रम को संस्था के मुख्य महासचिव मुकेश कुमार, मुख्य राज्य सलाहकार डॉ आर पी सिंह, राज्य सचिव दिलशाद आलम, जिलाध्यक्ष पटना अभिनव आनंद व अन्य ने संबोधित किया। डॉ अमरेश कुमार, डॉ शैलेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.