मानवाधिकार हनन के मामले में माफियाओं से ज्यादा पुलिस आगे
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली पुलिस का काम अपराधियों/माफियाओं से आम लोगों की रक्षा करना और उनका अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लेकिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में मानवाधिकारों के हनन के आरोप में माफियाओं से अधिक पुलिस वालों के खिलाफ शिकायतें मिल रही है। पिछले पांच सालों में एनएचआरसी में मानवाधिकारों के हनन के आरोप में दर्ज कुल शिकायतों का 18 फीसदी अकेले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दाखिल की गई है। इसका, खुलासा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में आंकड़ों के विश्लेषण से हुआ है।
एनएचआरसी की रिपोर्ट एनएचआरसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में आयोग के पास कुल 4 लाख 28 हजार शिकायतें मिली और इनमें से 18 फीसदी यानी करीब 77 हजार शिकायतें पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों के खिलाफ दाखिल हुई। जबकि संगठित तरीके से लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.