भागलपुर, फरवरी 24 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर सबौर सीओ सौरभ कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने बताया कि सबौर अंचल की सरधो पंचायत के वंशीटीकर सूरज चौक पर दर्जनों मांस-मछली की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। साथ ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप और झुरखुरिया मोड़ के पास भी खुले में मांस-मछली बिक्री हो रही है। इससे धर्मावलंबियों में हीन भावना उत्पन्न होती है तथा धार्मिक स्थलों के समीप ऐसी दुकानें प्रतिबंधित हैं। ये दुकानें सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण कर संचालित हो रही हैं। उक्त स्थलों को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.