मानवाधिकार रक्षक के फाउंडर ने किया सरायकेला का दौरा
आदित्यपुर, मई 22 -- फोटो 1 कार्यकर्ताओं के साथ मीनाकेतन पट्टनायक गम्हरिया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक के फाउंडर सह चेयरमैन मीनाकेतन पट्टनायक ने सरायकेला का दौरा कर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने राज्य में जमीनी स्तर पर टीम को मजबूत करने एवं जरूरतमंदों को मदद करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंदन झा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सचिव सौरभ कुमार, गौरव कुमार, अमरेंद्र कुमार (पिंटू सिंह), सनी चौधरी, शिव कुमार द्विवेदी, अमित कुमार, विवेक कुमार, आशुतोष कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.