पिथौरागढ़, दिसम्बर 11 -- पिथौरागढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मानवाधिकार दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज चण्डाक में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, श्रमिक कार्ड/ई-श्रम कार्ड, दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा, पेंशन योजना, सुरक्षित कार्यस्थल का अधिकार, सुरक्षित वातावरण, दुर्घटना से बचाव के आवश्यक उपकरण, प्राथमिक उपचार का अधिकार के बारे में जानकारी दी। बाद में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर से गांधी चौक, सिमलगैर होते हुए नगर निगम तक जागरूकता रैली निकालकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी सदस्या लीला बंग्याल ने बच्चों व महिलाओं को उनके अधिकारों व एसआई बबीता टम्टा ने एफआईआर करने से चार सीट...