बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानवाधिकार अधिकारों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में शपथ कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मी एकत्र हुए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति पुलिस विभाग के उत्तरदायित्व को समझाते हुए शपथ दिलाई। इसके तहत मानवाधिकार के पूर्णत संरक्षण हेतु भारतीय संविधान एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहने, मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने कर्त्तव्यों का पूर्णरूप से पालन करने, बिना पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म सम्मान का आदर करने, अपने शब्दों, दस्तावेजों एवं विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.