सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरु कस्बा में 13 जून को राष्ट्र ज्योति संविधान एवं मानवाधिकार जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन का उददेश्य दलितों और अन्य वंचित समुदायों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और संवैधानिक संरक्षणों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता की रक्षा करने वाले स्थानीय नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को स्टेशनरी वितरित की जाएगी ताकि उनकी पढ़ाई में सहायता मिल सके। कार्यक्रम में कीर्तन सत्र और सामूहिक भोजन भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार दास की अगुवाई में सम्पन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.