औरंगाबाद, मई 4 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के दधपा में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का 44वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया, जिसमें डॉ. रामनरेश मेहता, डॉ. रामलायक सिंह, डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा, विपिन कुमार सिंह, शशांक शेखर एवं डॉ. रमेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता और सम्मान से जुड़ा मूल अधिकार है और इसकी रक्षा करना समाज व प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक न्याय और अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना है। संगठन लगातार सामाजिक न्याय, समानता और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...