मुरादाबाद, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव नरसरा में नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट और नागरिक एकता परिषद की ओर से मजदूर पाठशाला का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता शाकिर मलिक, मानवाधिकार रक्षक प्रेम कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और श्रम कानूनों पर चर्चा की। सोमवार को कांग्रेसी नेता शाकिर मलिक ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब मजदूरों के लिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट और नागरिक एकता परिषद के प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा, "हम इस अभियान में उनके साथ हैं। सभी श्रमिकों को 5 हजार रुपये महीना श्रमिक सम्मान निधि मिलनी चाहिए। किसानों को 7 हजार रुपया महीना किसान सम्मान निधि मिलनी चाहिए। मानवाधिकार रक्षक प्रेम कुमार ने मजदूरों के लिए सरकारी सुविधाओं की क...