बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में दो दिवसीय मानवाधिकार संरक्षण एवं सुशासन विषयक संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मानवाधिकार, विधिक अधिकारों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। संचालन शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने किया। बाल विवाह, नालसा डान योजना और विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, धारा-12 के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा 'देवभूमि में बुजुर्गों का मान' अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- शिविर में 120 ल...