अमरोहा, दिसम्बर 11 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में जिला अस्पताल में विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएस अश्वनी भंडारी ने पूरी मानव जाति को शांति और सौहार्दपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशा करने से दूर रहने के लिए आह्वान किया। नशा करने से होने वाले नुकसान गिनाएं। लोकमान सिंह ने मानव अधिकारों को लेकर जागरूक किया। कहा कि पूरी मानव जाति शोषण, दमन, अत्याचार और आतंकवाद से पीड़ित है। आज सभी देशों में मानवाधिकार की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। मानवाधिकारों का उदय मानव के विकास के लिए हुआ है क्योंकि इसके बिना मानव न तो सम्मान के साथ रह सकता था और न ही सभ्यता और संस्कृति का विकास कर सकता है। साथ ही साथ अन्य परा विधिक स्वयंसेवकों ने मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.