मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाओं से सामूहिक प्रयास की अपील
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन की झारखंड इकाई ने मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। संस्था के राज्य सचिव एलन लकड़ा, राज्य अध्यक्ष गुलजार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की।पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान से जुड़े हैं। संविधान और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन और न्याय का अधिकार देती है।संस्था ने पुलिस, प्रशासन और न्यायपालिका की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अवैध गिरफ्तारी, यातना और अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों पर रोक लगाने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.