मानवाधिकारों की छात्रों को जानकारी दी
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली। राजौरी गार्डन के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में 'मानवाधिकार : लोकतंत्र की आधारशिला' विषय पर सेमिनार हुई। इसमें दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बहार यू. बारकी, जगजीत सिंह और पूर्व संयुक्त सचिव (डीएचसीबीए) नगिंदर बेनीपाल ने छात्रों को संविधान में मिले मौलिक अधिकारों, न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानवाधिकारों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमनजीत सिंह, महासचिव मंजीत सिंह खन्ना, स्कूल चेयरमैन बलदेव सिंह राजा, मैनेजर जगजीत सिंह, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर और सलाहकार परमिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.