गया, अप्रैल 3 -- बोधगया के बकरौर गांव में अर्जक संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. शिवकुमार भारती ने किया। उन्होंने कहा कि देश से अंधविश्वास, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विषमता खत्म कर मानववादी समाज की स्थापना तक संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कहा कि इस विचारधारा के लिए संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान लागू होने के दशकों बाद भी आम जनता अपने मौलिक अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। इसके लिए उन्होंने राजनीतिक नेतृत्व की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया।प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की भावन...