मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गऊशाला स्थित ग्रीनलैंड स्कूल में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में आयोजित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नैतिक मूल्यों और शारीरिक स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया गया। शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा सम नहीं अधिमाई अर्थात दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई धर्म नहीं है तथा दूसरों को दु:ख देने से बड़ा कोई अधर्म नहीं है। हम सब का कर्तव्य है कि जाति पाति से ऊपर उठकर तथा मानवीय गुणों को जीवन में अपनाकर अपने आप को भी सुखी बनाएं तथा दूसरों को भी सुख बांटे। प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन, धनुरासन, चक्रासन करवाएं तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं।

हिंदी ...