सासाराम, जून 6 -- बिक्रमगंज, हिटी। मानवता सेवा संघ के मार्गदर्शक व दुर्गावती निवासी 72 वर्षीय श्याम सुंदर पांडेय के निधन पर काराकाट संगठन कार्यालय शांडिल्य कुटीर में शोक सभा आयोजित की गई। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दूबे ने बैठक बुलाकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय पिछले दो वर्षों से संगठन का मार्गदर्शन कर रहे थे और हर परिस्थिति में संगठन के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते थे। यह भी पढ़ें- मानवता सेवा संघ के मार्गदर्शक के निधन पर शोक सभा आयोजित महासचिव दशरथ मिश्रा ने उन्हें उच्च विचारों वाला व चरित्रवान व्यक्ति बताया। उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नही...