मानवता शर्मसार: गर्भवती को ठेला पर इलाज कराने ले गए
सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। मानवता को शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है। ताजा मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र का है, जहां गर्भवती महिला को इलाज के लिए एम्बुलेंस नसीब नहीं हुआ। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज के पति और परिजनों ने शनिवार की रात ठेला पर उसे बिठाकर इलाज के लिए सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने के दौरान महिला दर्द से कराहती भी रही, लेकिन साधन के अभाव में ठेला का ठोकर भी उसे झेलना पड़ा। गर्भवती महिला को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया। मामले में सिविल सर्जन ने जांच का आदेश दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.