फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। मानवता परिवार ने सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस सब-इंस्पेक्टर जाबिर अली को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह मदद संस्था की 200 रुपये सदस्यता आधारित योजना के तहत दी गई। 30 मार्च को आईआईटी कानपुर के पास ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में जाबिर अली गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपचार के बाद उन्हें यह सहायता दी गई। संस्था के अनुसार यह 11वीं एक्सीडेंटल सहायता है। अब तक संस्था द्वारा 3.95 लाख रुपये से अधिक इलाज सहायता और 9 लाख रुपये से अधिक मृतक नॉमिनी सहायता दी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.