मानवता को अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : बिरला
नई दिल्ली, जून 18 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि भगवान महावीर के विचार मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण और सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे विनयकुशल मुनि महाराज को नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर और जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व तनाव और संघर्षों से जूझ रहा है, तब जैन दर्शन की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। बिरला ने कहा कि विनयकुशल मुनि जी महाराज का आचार्य पदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.