कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शहजादपुर स्थित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रामसिंह व रवि कुमार मानवीयता की मिशाल पेश की। दोनों की नजर एक दिव्यांग परीक्षार्थी सतीश कुमार पुत्र अशोक मौर्य निवासी ख्वचकीमई थाना सैनी पर पड़ी। वह मां के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी बाहों में उठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया था। इसी मानवता के लिए एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को दोनों आरक्षियों को अपने कार्यालय बुलाया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.