गौरीगंज, मई 14 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित निर्मेश महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और लोककल्याणकारी जीवन का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सत्य, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज में सुख-शांति स्थापित की जा सकती है। श्रीराम कथा का सुन्दर वर्णन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के उपरांत आयोजित भव्य आरती में प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सतीश मिश्रा सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...