रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गाडगे महराज की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट मनायी गयी। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक थे। वरिष्ठ नेता चौ. सुरेश निर्मल ने कहा कि गाडगे महाराज अपने बचपन के जीवनकाल से समाज में फैले अंधविश्वास पाखंड सामाजिक कुरीतियों जाति प्रथा देखकर व्यथित होकर परिवार का परित्याग कर समाज सुधार के लिए निकल पड़े थे। उधर, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के तत्वाधान में संत गाडगे महराज की 150वीं जयन्ती जिलाधिकारी निवास के पास स्थापित गाडगे महराज की मूर्ति परिसर क्षेत्र में मनायी गयी। महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.