मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने पूरी मानवता के उत्थान के लिए अनवरत प्रयास किया। वह ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें एक व्यक्तित्व की सीमा में बाधा नहीं जा सकता। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता के रूप में हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti Wishes: ऊंच-नीच का भेद मिटाया, अंबेडकर जयंती पर शेयर करें ये विशेज यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गयी डॉ. आंबेडकर की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...