हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र महावीर जयंती के अवसर आरएन कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में महावीर स्वामी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचारोत्तेजक वेबिनार का आयोजन किया गया। शुभारंभ एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार देवेश ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के परिचय के साथ किया। प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने अपने प्रेरक वक्तव्य में छात्रों को महावीर स्वामी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। प्रो. अनुराधा जायसवाल ने विषय प्रवेश कराते हुए महावीर स्वामी के विचारों की प्रासंगिकता को मध्यपूर्व के युद्ध, वैश्विक पर्यावरण संकट तथा आत्म-अनुशासन के संदर्भ में स्पष्ट किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुरबाला वर्मा दर्शनशास्त्र विभाग, एमडीडीएम क...