कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार को मोटर दुर्घटना मुआवजा से संबंधित जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने किया। प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने कहा कि मानवता की सेवा पुलिस का पहला धर्म है, जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से होना चाहिए। पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पीड़ितों को लाभ दिलाने की दिशा में सक्रिय रहें। प्राधिकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित पक्षों के लिए मील का पत्थर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.