उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव। श्रीसेवार्थ फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने शुभारंभ किया। इसके बाद रामप्रकाश चौरसिया, अध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव, निर्भय निगम, राजेश सिंह, आशीष निगम, लाइफ सेवर्स के संस्थापक अनुराग सिंह राठौर, प्रथम श्रीवास्तव, सैमी वर्मा, कृतिक श्रीवास्तव, रितेश वर्मा, तुषार भार्गव, भवनीत सिंह अलख, पवन मौर्य आदि ने रक्तदान किया। जिन्हे उपहार स्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निम्मी अरोरा, डा. मनीष सिंह सेंगर, अमित मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, केके श्रीवास्तव, वीरेश बहादुर, दिव्यांशी, ममता, सुनील, स्मृति, सोनी, हिमांशु, आयुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...