जमुई, अगस्त 7 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि हिरोशिमा स्मृति दिवस पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय इस्लामनगर अलीगंज में हिंदी के सहायक प्राध्यापक एवं बर्सर डॉ गिरधारी लाल लोधी ने हिरोशिमा-नागासाकी त्रासदी, युद्ध और शांति विषय पर एक परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिरोशिमा- नागासाकी की त्रासदी विश्व इतिहास का काला अध्याय है। 6 अगस्त 1945 और 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई और लाखों अपाहिज हो गए थे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ गौरी शंकर पासवान ने कहा कि हिरोशिमा दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में हिरोशिमा दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन यदि मानवता को बचाना है तो ...