देवघर, अगस्त 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथधाम पहुंचे देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य एवं स्वयं सेवक सुबह से ही पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे। जिसमें नेहरू पार्क स्थित रेड क्रॉस सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पेयजल, नींबू पानी, फलाहार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। वहीं पूरे कांवरिया पथ में प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार सेवा भी लगातार जारी रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: अंतिम सोमवारी पर पूर्णिया सेवा शिविर में डाक बम व कांवरियों की सेवासेवा शिविर की गतिविधियाँ लंबी कांवर यात्रा के दौरान थकान, कमजोरी, चक्कर, पैरों में दर्द, मामूली चोट एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे श्रद्धालुओं को मौके पर ही प्...