फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- कायमगंज, संवाददाता। साधना निकुंज की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के संदेशों को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के आदर्श और करुणा को जीवन में उतारेंबुद्ध के विचार और मानवता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि आज जब दुनिया हिंसा और उन्माद के दौर से गुजर रही है, तब मानवता की रक्षा केवल तथागत बुद्ध के अमृत वचन ही कर सकते हैं। विशिष्ट वक्ता और साहित्यकार प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि बुद्ध सही मायने में भारत-रत्न और विश्व के अनमोल प्रज्ञा पुरुष हैं। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने भगवान बुद्ध के शब्दों को चेतना जगाने वाला महामंत्र बताया। प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.