मानवता का अर्थ व्यक्ति के दुख दर्द को समझना व रक्षा करना
मधुबनी, अगस्त 20 -- मधुबनी। संदीप विवि में बुधवार को विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर मानवता, सेवा-भाव, करुणा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विवि के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष अभिभाषण सहायक प्राध्यापक प्रो. सुजीत कुमार मिश्र ने दिया। उन्होंने कहा कि मानवता केवल दूसरों की सहायता करने का नाम नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के दुख-दर्द को समझने, उसके सम्मान की रक्षा करने और आवश्यकता के समय उसके साथ खड़े होने की भावना है। उन्होंने कहा कि मानवता की शुरुआत बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे संवेदनशील व्यवहारों से होती है। किसी जरूरतमंद की सहायता करना, पीड़ित व्यक्ति को भावनात्मक सहयोग देना सच्चे स्वरूप को प्रदर्शित करता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.