पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलंखी गांव में आयोजित भव्य रामचरितमानस महाधिवेशन में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। सांसद पप्पू यादव ने भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "राम का चरित्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मानवता, करुणा और इंसानियत का प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि राम ने अपने जीवन में सत्य, त्याग और न्याय को सर्वोपरि रखा, जो आज के समाज के लिए भी मार्गदर्शक है। सांसद ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखना ही सच्ची रामभक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रामचरितमानस के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। स्थानीय आयोजन समिति ने सांसद का स्वाग...