पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलंखी गांव में आयोजित भव्य रामचरितमानस महाधिवेशन में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव ने भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "राम का चरित्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मानवता, करुणा और इंसानियत का प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि राम ने अपने जीवन में सत्य, त्याग और न्याय को सर्वोपरि रखा, जो आज के समाज के लिए भी मार्गदर्शक है। सांसद ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखना ही सच्ची रामभक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.