मानवतावादी विचारक प्रोफेसर राजेश्वर सिंह को मिला सम्मान
बहराइच, अगस्त 19 -- बहराइच, संवाददाता। विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के मध्यकालीन इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त एसोशिएट प्रोफेसर राजेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए सतत योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। इतिहास विभाग मध्यकालीन और आधुनिक के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि वे एक शिक्षक व चिंतक के रूप में लगातार मानवता का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं। उनका जीवन मानवता के लिए सदैव समर्पित रहा है। वे महात्मा बुद्ध के दिखाए मार्ग को भारतीय दर्शन का आधार मानते हैं। उनका कहना है कि वास्तव में दुनिया को मानवता का संदेश भारत ने ही दिया है। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह और विशाल सेवा संस्थान के डायरेक्टर विशाल कश्यप उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.