बिजनौर, मई 22 -- यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिजनौर- मुरादाबाद हाईवे पर यूनिवर्सल एकेडमी के बाहर घूम रही करीब 70 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिला को खाना खिलाया और पुलिस को सूचना देकर वृद्ध महिला को पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार की दोपहर यूनिवर्सल एकेडमी के पास एक वृद्ध महिला घूम रही थी। वृद्धा अत्यंत असहाय अवस्था में थीं तथा मानसिक रूप से विचलित होने के कारण अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ थीं। तेज धूप और थकान के कारण उनकी स्थिति दयनीय प्रतीत हो रही थी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में अभाविप ने चलाया सकोरा अभियान प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी तुरंत वृद्धा के पास पहुंचे और सबसे पहले उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने वृद्ध...