कोडरमा, मार्च 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड के पिपचो पंचायत अंतर्गत ग्राम दलदलीया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू समाज की एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाह मुकेश राणा ने की, जबकि संचालन खंड कार्यवाह सुनील कुमार यादव ने किया।मुख्य अतिथि मनोज राणा ने अपने संबोधन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। समाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों का अपने धर्म और संस्कारों से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं की जानकारी लेकर समाज हित में आगे आने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.