बगहा, मार्च 26 -- मैनाटाड़ (प.चं.) वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना (वीटीआर) के जंगल से सटे मानपुर वन क्षेत्र के बिरंची तीन गांव में मंगलवार रात बाघ ने एक जंगली सूअर का शिकार किया। घटना मुन्ना मलिक के घर के समीप स्थित तपन दास के मक्के के खेत की है। बाघ की दहाड़ और सूअर की चीख सुनकर गांव में सन्नाटा पसर गया। भयभीत ग्रामीणों ने डर के मारे रातभर घरों के दरवाजे नहीं खोले। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है।ग्रामीणों के अनुसार, बाघ शिकार के बाद सूअर को घसीटकर मक्के के खेत में ले गया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर मानपुर वन क्षेत्र के रेंजर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि बाघ ने ही सूअर का शिकार किया है। घटनास्थल पर दोनों के पगमार्क और खून के धब्बे मिले हैं। सूअर के शव को ढूंढ़ा जा रहा है। बाघ की गतिविधियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.