बगहा, मार्च 26 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना जंगल से सटे बिरंची तीन गांव के मुन्ना मलिक के घर के बगल में स्थित तपन दास के मक्के के खेत में बाघ ने जंगली सुअर का शिकार किया। बाघ की दहाड़ सुनकर गांव के लोग दुबक गये। लोगों ने दरवाजा मजबूती से बंद कर लिया। घटना मंगलवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार शिकार किये हुये सुअर को बाघ घसीट कर मक्के के खेत में अंदर ले गया है। बुधवार सुबह में सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। मानपुर वन क्षेत्र के रेंजर हिमांशु कुमार ने बताया कि वनकर्मियों की जांच में स्पष्ट हुआ है कि बाघ ने सुअर का शिकार किया है। दोनों के पगमार्क व खून के धब्बे भी घटनास्थल पर मिले हैं। सुअर के शव को ढूंढ़ा जा रहा है। बाघ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए आसपास के क्षेत...