मानपुर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव में सोमवार की देर शाम नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय कमलेश पासवान थे। उनके पुत्र वीरमणी पासवान ने बताया कि वे अपने पोते के साथ शौच के लिए नहर की ओर गये थे। बारिश के कारण नहर के किनारे फिसलन थी। फिसलकर वे गहरे पानी में चले गये और डूब गया। उनका पोता घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.