गया, दिसम्बर 9 -- कृषि विभाग की लापरवाही के कारण मानपुर में खाद की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है, जिससे किसानों के लिए रवि फसल की बुवाई करना बेहद कठिन होता जा रहा है। किसानों का कहना है कि एक ओर पैक्स धान खरीदने में आनाकानी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाद दुकानदार खुलेआम मनमाने दाम वसूल रहे हैं। स्थानीय दुकानों पर डीएपी 1650 रुपये प्रति बोरा और यूरिया 380 रुपये में बेची जा रही है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि बढ़ती कीमतें उनकी कमर तोड़ रही हैं और समय पर फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि धान कटाई के दौरान ही खाद के दाम बढ़ने की सूचना मिलने लगी थी, लेकिन अधिकांश किसान प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने में संकोच कर रहे थे। अब किसानों ने खाद की बढ़ी कीमतों पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है, ता...