गया, जून 19 -- प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष रंजित सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रखंड अध्यक्ष ने उनके राजनीतिक जीवन और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुत्र के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मो. शकील, मो. तौफीक, राज कुमार साव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मानपुर में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन यह भी पढ़ें- थलपति विजय: राहुल गांधी के बर्थडे पर विजय ने खोला दिल, खास अंदाज में बधाई; स्टालिन के विश से गायब हो गया 'ब्रदर' यह भी पढ...