रांची, सितम्बर 23 -- कर्रा प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के मानपुर गांव में करमा पर्व के अवसर पर समाजसेवी अजीत मुंडा ने ग्रामीणों के बीच मांदर और सरना गमछा का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ करमा पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य हेमंत तोपनो ने भी ग्रामीणों को मांदर और सरना गमछा भेंट किया। उन्होंने कहा कि करमा प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इसमें आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, रीति-रिवाज, वेशभूषा और खान-पान की झलक देखने को मिलती है।  उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- जोरार नामकुम में धूमधाम से मना करम पर्व करमा पर्व आपसी एकता, भाईचारे और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता...