मैनपुरी, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में होली के दिन हुए विवाद और फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इस पक्ष ने एसपी से मुलाकात की थी और शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र पर एसपी ने संज्ञान लिया और औंछा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को दूसरे पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानपुर निवासी रजनी देवी पत्नी रवि लोधी ने शिकायत की कि पांच मार्च को शाम सात बजे पेशकार पुत्र कालीचरन, अनिल पुत्र श्रीकृष्ण, गणेश, केशव पुत्रगण राजवीर, हिमांशु पुत्र पेशकार ने एकराय होकर उसके पति रवि तथा परिवार के अन्य लोगों को घेर लिया और मारपीट कर दी। उसके पति जान बचाकर घर आ गए तो आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए और फिर हमला कर दिया। पीड़...