हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। रामपुर रोड स्थित मानपुर पश्चिम में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। गुरुवार को गुरुनानक कॉलोनी में एक कटखने बंदर ने चार महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। इस हमले में स्थानीय पार्वती चिलवाल, बसंती जोशी, रेनू और गार्गी घायल हो गईं। बंदर के काटने से उन्हें रैबिज का टीका लगाने को बेस अस्पताल ले जाया गया। वहीं लंबे समय से बंदरों से निजात दिलाने की मांग किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानपुर पश्चिम में लंबे समय से लावारिस पशुओं के साथ ही बंदरों ने उत्पात मचाया है। ये बंदर घर की छतों पर उछल-कूद मचाने के साथ ही हमलावर हो रहे हैं। स्थानीय पार्षद भागीरथी बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग के साथ ही नगर निगम को दी गई है। लगातार बंद...