मुरादाबाद, जून 20 -- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय लोक दल चला गांव की ओर अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम मानपुर खानपुर में एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, वंचितों एवं ग्रामीण समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों पर किसी भी प्रकार का आघात राष्ट्रीय लोक दल स्वीकार नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- मेरठ: रालोद की बैठक में जुटे दिग्गज, मैगो पार्टी भी हु...