बगहा, फरवरी 26 -- मैनाटाड़। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना जंगल से सटे मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन गांव से लौकर जाने वाली सड़क के किनारे मक्के के खेत में मंगलवार शाम बाघिन के पगमार्क मिले हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। मानपुर वन क्षेत्र के रेंजर हिमांशु कुमार ने बताया कि पगमार्क की जांच की गई है। यह बाघिन के पगमार्क है। जानवरों का गंध पाकर जंगल से निकलकर सरेह की ओर बाघिन आ गई है। वह फिर जंगल की ओर लौट गई है। वनकर्मी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। लोगों को सरेह में अकेले नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण शिबू कुंडू, दिनेश मजूमदार, संजय केसरी, दीपाकर केसरी, लखीकांत मलिक, नीताई मलिक, वासुदेव सरकार, मनोज बर्मन आदि ने बताया कि संजय केसरी के घर के बगल में दिनेश मजूमदार के मक्के के खेत में मंगलवार की शाम बाघ जैसे जानवर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.