रामपुर, अप्रैल 7 -- मसवासी। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने पहुंची डॉयल 112 पुलिस से जाम में फंसे लोगों की नोकझोंक हो गई। बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी में लोगों में जमकर मारपीट भी हुई लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। कई घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घटना चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में रविवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि चालकों के रुट नियमों की अवहेलना करने पर रामपुर-बाजपुर अथवा मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर में दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तब जाम में फंसे लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। लोगों ने पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इसी बीच जाम...