माननीय द्वारा रोपित पौधों की नहीं हो रही है समुचित देखभाल
अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोपित किए गए पौधों का समुचित देखभाल नहीं किया जा रहा है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रवण धाम में कैबिनेट मंत्री के अलावां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा रोपित किए गए पौधे तो महज बानगी भर हैं जहां पर पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगाना भी वन विभाग ने मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में सहज अन्दाजा लगाया जा सकता है कि पौधों को लगाने के बाद महकमा उनके देखभाल के लिए किस तरह अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में वन विभाग 200 हेक्टेयर में कराएगा पौधारोपण पौधों का रोपण और लक्ष्य पर्यावरण के संतुलन के लिए बीते वर्ष-2025 में 37 लाख 10 हजार सात सौ पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था जिसके क्रम में वन विभाग समेत अन्य विभागों ने शतप्रतिशत लक्ष्य के पूर्ण करने का दावा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.